ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाबारिश से किसानों में खुशी

बारिश से किसानों में खुशी

रविवार रात से सोमवार सुबह तक रूक-रूककर हुई बारिश से लोगों ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। खरीफ मौसम में बारिश नहीं होने से धान रोपनी और बिचरा नहीं गिरने से किसान...

बारिश से किसानों में खुशी
हिन्दुस्तान टीम,अररियाTue, 03 Jul 2018 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार रात से सोमवार सुबह तक रूक-रूककर हुई बारिश से लोगों ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। खरीफ मौसम में बारिश नहीं होने से धान रोपनी और बिचरा नहीं गिरने से किसान परेशान थे। सोमवार को बारिश के बाद खेतों में नमी आने से किसानों ने जहां निचले इलाके में धान रोपनी कार्य शुरू कर दिया वहीं ऊपरी सतह वाले खेतों के लिए धान का बीचरा गिराना शुरू कर दिया।

गेहूं व मक्का तैयारी के बाद खेत शुष्क हो चुके थे, जिनमें नमी के लिए सिंचाई की जरूरत थी। इससे किसानों का काफी धन व समय भी खर्च होता। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खेतों में नमी नहीं रहने के कारण महज 50 फीसदी धान बीज ही गिरा था, अब यह सौ फीसदी गिर जाएगा। धान रोपनी भी रफ्तार पकड़ेगी। वहीं वरीय कृषि वैज्ञानिक जावेद इदरीश ने बताया कि यह बारिश खरीफ फसल के लिए अमृत का काम किया। धान व पाट को काफी फायदा होगा। वहीं खेतों में लगे मूंग फसल को नुकसान होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें