अररिया: मनमोहक झांकी के साथ जोगबनी में निकली भव्य शांति यात्रा

Feb 10, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

जोगबनी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 90वीं महाशिवरात्रि उत्सव के अवसर पर भव्य शांति यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व राजयोगिनी उर्मिला बहन, सिमरन बहन और नितेश भाई ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रानी बहन ने शुभारंभ किया। हजारों भक्तों ने भाग लिया।

अररिया: मनमोहक झांकी के साथ जोगबनी में निकली भव्य शांति यात्रा

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी खजूरबाड़ी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 90वीं महाशिवरात्रि उत्सव के अवसर पर मनमोहक झांकी के साथ एक भव्य शांति यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा जिला संचालिका राजयोगिनी उर्मिला बहन, स्थानीय संचालिका सिमरन बहन एवं नितेश भाई के नेतृत्व निकाली गयी। नगर भ्रमण के दौरान उर्मिला बहन ने कहा कि शिवरात्रि परमात्मा शिव के अवतरण का यादगार है। भगवान शिव इस दिव्य भूमि भारत में ही अवतरित होकर अपना दिव्य परिचय देकर कहते हैं कि ‘मै सर्व आत्माओं का पिता हूं। अभी कयामत का समय है इसलिए अपने अंदर की बुराइयां का कयामत करना है।

अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे रजनीश तिवारी भाई ने अपनी बातें कही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष जोगबनी की रानी बहन ने की। उन्होंने कहा कि यही एक संस्था है जहां आप जाकर अपने चरित्र निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर हजारों की संख्या में देवी भाई बहन उपस्थित थे। पप्पू भाई, संजय भाई, देवनारायण भाई, लवली बहन, रोशन पंडित, संजय भाई, रामप्रसाद भाई, बिहारी लाल बैठा,अर्जुन भाई, विशेश्वर बाबूजी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।