श्री विष्णु विराट यज्ञ को ले महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज के सिमराहा थाना क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय महाविष्णु विराट यज्ञ के लिए महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई रानी पोखर पहुंची, जहां जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञ का शुभारंभ सोमवार से होगा और 28 फरवरी को समाप्त होगा।

श्री विष्णु विराट यज्ञ को ले महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के सिमराहा थानाक्षेत्र में औराही हिंगना हाट में आयोजित सात दिवसीय महाविष्णु विराट यज्ञ को लेकर रविवार को महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। उक्त कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर बांध टोला,शंकरपुर, रेणुगंव, टिहला टोला होते हुए रानी पोखर पहुंची, जहां महिलाओं ने कलश में जल भर कर धमदाहा,परमानंदपुर मालिटोला, होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। यज्ञ का शुभारंभ सोमवार से जारी होगा,जो आगामी 28 फरवरी को समाप्त होगा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचते ही विष्णु भगवान एवं श्रीराम के जयकारों से यज्ञ स्थल पूरी तरह से गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा में शामिल हजारों कि संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने लगभग आठ किलोमीटर का लंबी दूरी सफर तय कर यज्ञ स्थल पर पहुंची।

कलश यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती स्वयं सदलबल मौजूद थे। इस मौके पर यज्ञ का सफल संचालन को लेकर कमिटी के सदस्यों में पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल, मनोज गुप्ता, रत्नेश कुमार, टुनटुन मंडल, बिरेंद्र मंडल, डब्लू भगत,अरविंद पटेल, आनंद कुमार मंडल, भरत मंडल,मनोज मंडल,योगानंद मंडल,प्रणव मंडल, दामोदर मंडल, जितेंद्र पटेल, अरविंद कुमार, संतोष मंडल, प्रकाश मंडल, संतोष मंडल,अशोक मंडल, अशोक ततमा, बबलू मंडल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ,पुरुष व बच्चे शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।