
देव दीपावली के मौके पर महा आरती में जलाए गए पांच हजार दीप
संक्षेप: शहर के त्रिशुलिया घाट पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें पांच हजार दीप जलाए गए। सत्य सेवा संगठन द्वारा आयोजित महा आरती में बनारस के पुरोहितों ने शामिल होकर कार्यक्रम को विशेष बनाया। दुर्गा वाहिनी और मोहिनी देवी की बहनों द्वारा रंगोली का आकर्षण लोगों का ध्यान खींचा।
शहर के त्रिशुलिया घाट पर दीपोत्सव को लेकर शहर वासियों की उमड़ी भीड़ दुर्गा वाहिनी और मोहिनी देवी के बहनों की ओर से बनाए गए रंगोली आकर्षण का रहा केन्द्र अररिया, निज प्रतिनिधि शहर के त्रिशुलिया घाट पर विगत वर्षों की भांति इस बार भी महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर पांच हजार दीप जलाकर उत्सव मनाया गया। सत्य सेवा संगठन की ओर से आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महा आरती को लेकर बनारस से पांच पुरोहित को बुलाया गया और उनके द्वारा बनारस के तर्ज पर महा आरती की गई। दुर्गा वाहिनी और मोहिनी देवी के बहनों के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाया गया जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

सत्या सेवा संगठन के अध्यक्ष ने किया ओर बताया कि आनेवाले दिनों में भी हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।पौराणिक कथा के अनुसार, जब त्रिपुरासुर ने तीनों लोकों में काफी अत्याचार करने लगा, तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा को अपने पिनाक धनुष से एक ही बाण चलाकर उसका अंत कर दिया जिसके बाद उसे ‘त्रिपुरारी’ नाम मिला। इस विजय के बाद देवताओं ने देवलोक में दीप जलाकर उत्सव मनाया था, जिसकी याद में पृथ्वी पर भी दीप जलाकर यह पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहिनी देवी के निदेशक डॉ. संजय प्रधान, उप पार्षद गौतम साह मौजूद रहे। अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विहिप नगर अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, बजरंग दल जिला संयोजक सूरज कुमार, गौ रक्षा प्रमुख विशाल साहा, प्रशांत चौधरी, कृष्ण कुमार, देव कुमार, तुषार कुमार, रौनक कुमार, आदित्य कुमार, हर्ष भगत, अवनीश मिश्रा, अतुल कुमार के अलावे दुर्गा वाहिनी के नगर संयोजिका आरती कुमारी, नगर सह संयोजिका निधि कुमारी, ट्विंकल कुमारी, एकता कुमारी, शिवानी कुमारी, नंदनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, ईशा कुमारी, पायल कुमारी, आंचल कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, नेहा कुमारी आदि सक्रिय रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




