
श्री मद् भागवत कथा का प्रवचन मानव को धर्म, भक्ति और ज्ञान का मार्ग दिखाता है: कथा वाचक
रानीगंज के कालाबलुवा में 3 जनवरी से शुरू हुआ श्रीमद भागवत महापुराण कथा सप्ताह कलश यात्रा के साथ समाप्त हुआ। 1100 कन्याओं ने ठोंगा घाट से कारी कोशी नदी में कलश विसर्जन किया। कथावाचक दिनेशानंद उपाध्यक्ष जी महाराज ने बताया कि यह कथा मानव जीवन को धर्म और भक्ति का मार्ग दिखाती है।
रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज के कालाबलुवा में तीन जनवरी से शुरू श्रीमद भागवत महापुराण कथा सप्ताह सत्संग ज्ञान सागर यज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। शनिवार को 1100 कन्याओं ने ठोंगा घाट से कारी कोशी नदी में कलश विसर्जन किया। कलश यात्रा में आकर्षक परिधानों में गाजे-बाजे के निकली टोली ने लोगों का मन मोह लिया। कालाबलुवा चौक से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कारी कोशी नदी पर खीर भोग का भव्य आयोजन किया गया। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इससे पहले वृंदावन से आये कथावाचक दिनेशानंद उपाध्यक्ष जी महाराज ने प्रवचन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि हिन्दू धर्म शाश्वत धर्म है।
श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन मानव जीवन को धर्म, भक्ति और ज्ञान का मार्ग दिखाता है। संसार नश्वर है और केवल भगवान की भक्ति ही सत्य और शाश्वत है। यह कथा सुनने से मनुष्य के भीतर अहंकार, लोभ और क्रोध का नाश होता है। श्रीमद् भागवत कथा हमें भगवान के चरणों में समर्पण और मोक्ष की ओर ले जाती है। मौके पर मनोज पूर्वे, मंटु मुखिया, प्रदीप साह, रिंटू पूर्वे, रोशन राणावत, रूपेश यादव, सुनील माधव, जितेंद्र झा, शंकर जायसवाल, पमपम झा, सुनील साह, मुन्ना यादव, अवधेश कुमार, अमित महतो, डा. ललन कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




