दलालों से मुक्त होंगे सरकारी अस्पताल, कार्य संस्कृति में सुधार लाएंगे डॉक्टर: डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए सख्ती से निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम विनोद दूहन के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। गलत तरीके से मरीजों को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दलालों से मुक्त होंगे सरकारी अस्पताल, कार्य संस्कृति में सुधार लाएंगे डॉक्टर: डीएम

अररिया, वरीय संवाददाता सरकारी अस्पतालों में सख्ती के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गयी है। डीएम के निर्देश पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के औचक निरीक्षण किये जा रहे हैं। अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर का पालन, दवाओं की उपलब्धता और जांच उपकरणों की कार्यशीलता की बारीकी से जांच की जा रही है। इन अस्पतालों में व्याप्त कमियां व खामियां खोजी जा रही है ताकि आम आम पब्लिक को मिलने वाली सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। डीएम विनोद दूहन ने ‘हिन्दुस्तान’ से स्पष्ट रूप में कहा कि सरकारी अस्पतालों में न केवल दलाल संस्कृति को जड़ समेत समाप्त किया जाएगा बल्कि डॉक्टरों की भी कार्य संस्कृति में सुधार लाई जाएगी।

इसके लिए कड़े फैसले लिए जाएंगे। समाज के अंतिम पंक्ति तक के गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। डीएम ने प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने आवंटित अस्पतालों का त्वरित निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर का पालन, दवाओं की उपलब्धता और जांच उपकरणों की कार्यशीलता की जांच कर वास्तविक रिपोर्ट दें। पेयजल, साफ-सफाई, मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाएं तथा समग्र व्यवस्था का भी गहन मूल्यांकन करें। अस्पतालों में कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी विशेष नजर रखें।दवा क्रय के लिए गुमराह करने वालों पर कार्रवाई:डीएम ने कहा कि सरकारी अस्पताल कैम्पस में निजी नर्सिंग होम, निजी जांच घर/एक्स-रे, निजी मेडिसीन प्रतिष्ठानों के कर्मी ईलाज के लिए आ रहे मरीजों को निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने, जांच कराने तथा दवा क्रय के लिए गुमराह करने वाले लोगों के भी पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ अस्पतालों की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई है, जबकि कई स्थानों पर कमियां उजागर हुई हैं। जिलाधिकारी विनोद दूहन ने स्पष्ट किया है कि जहां भी खामियां पाई जाएंगी, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी कर्मियों पर भी नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।