ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियागर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने पौधरोपण किया

गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने पौधरोपण किया

69 वें वन महोत्सव के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल प्रांगण में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का उद्घाटन वन संरक्षण पदाधिकारी डीके दास व प्राचार्य डा. फरहत...

गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने पौधरोपण किया
हिन्दुस्तान टीम,अररियाTue, 24 Jul 2018 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

69 वें वन महोत्सव के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल प्रांगण में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का उद्घाटन वन संरक्षण पदाधिकारी डीके दास व प्राचार्य डा. फरहत आरा ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर किया।

इसके बाद वनों की महत्ता पर स्कूली शिक्षक, छात्राएं व आये हुए अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे। सर्व डीएफओ ने वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु छात्राओं को प्रेरित किया। डा. युगेश झा ने वनों की महत्ता व उसके संरक्षण पर विशेष बल दिया। साथ ही वन लगाने व उसकी सुरक्षा के मद्देनजर वैज्ञानिक व भौगोलिक पहलओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।

कार्यक्रम को वन क्षेत्र पदाधिकारी एचसी मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह स्कूली शिक्षक साईस्ता अंजूमन, मो. तारीस, कृष्णानंद झा, शैकत अली आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन के बाद डीएफओ व विद्यालय प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने विद्यालय में वृक्ष लागाकर पर्यावरण को सुंदर व सुरिक्षत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर वन कर्मी त्रिलोक नाथ झा, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें