ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियापुण्यतिथि पर याद किये गए घनश्याम बाबू

पुण्यतिथि पर याद किये गए घनश्याम बाबू

भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा परिसर में शुक्रवार को संस्थापक अभिकर्ता स्व. घनश्याम मल्लिक की 25 वीं मनायी गई।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक सनोज कुमार सिंह ने की। संचालन...

पुण्यतिथि पर याद किये गए घनश्याम बाबू
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 30 Oct 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा परिसर में शुक्रवार को संस्थापक अभिकर्ता स्व. घनश्याम मल्लिक की 25 वीं मनायी गई।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक सनोज कुमार सिंह ने की। संचालन अभिकर्ता मनोज मल्लिक ने किया। उपस्थित जोगबनी शाखा प्रबंधक एके पाल, सहायक शाखा प्रबंधक नंद कुमार सिंह, आबिद रशीद अभिकर्ता संघ की ओर से अवधेश कुमार रामदास,अशोक कुमार,संजीव कुमार संयम, कुमार मनोज,संजीव कुमार झा, ललित कुमार झा,वीरेंद्र यादव, जगबंधु बॉस, आशीष अमन,विजय गुप्ता,मनोज साह, शोभानंद झा सहित कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थिति होकर स्व.मल्लिक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा की स्व.मल्लिक फारबिसगंज शाखा के रूप में प्रथम चेयरमैन, क्लब सदस्य तथा भागलपुर मंडल परिषद के प्रथम अध्यक्ष के रूप में हमारे इलाके का नाम भारतीय जीवन बीमा निगम के रूप में पहचान दिलाई। जिसका परिणाम यह है की इस इलाके का आज भी करीब दो हजार अभिकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम की फारबिसगंज शाखा में कार्यरत हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें