जांच करती मिली प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

Mar 14, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया में स्टार गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया, जिसमें 37,596 उपभोक्ताओं की संख्या और 500 सिलेंडर की दैनिक बुकिंग का जिक्र हुआ। महीने में 15,000 सिलेंडर की खपत होती है, लेकिन बैकलॉग 2800 है। जेल, अस्पताल और स्कूलों में गैस की कोई दिक्कत नहीं है, जबकि वेंडरों ने किल्लत की बात की है।

जांच करती मिली प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

अररिया । स्टार गैस एजेंसी का भ्रमण किया तो वहां अररिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशि प्रियंका का निरीक्षण चल रही थी। जानकारी देने के क्रम में एजेंसी द्वारा बताया गया कि उनके उपभोक्ताओं की कुल संख्या 37,596 है। औसतन प्रति दिन 500 कि बुकिंग होती है। प्रति माह 15 हजार सिलेंडर की खपत है। बताया गया कि प्रति माह 12 से 13 हजार सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। इस माह लगभग तीन हजार सिलेंडर वितरित कर दिए गए हैं। शनिवार को 500 सिलेंडर की आपूर्ति हुई है। बुकिंग अनुसार वितरण किया जाएगा। उनके पास 2800 बैकलॉग है। वैसे बैकलॉग की बात निशान गैस एजेंसी के बाबत भी सामने आ रही है।

एजेंसी के कुछ वेंडरों ने बताया कि फिलहाल उन उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है जिनकी पर्ची पांच छह मार्च की है। वैसे छोटे बड़े होटलों के भ्रमण से भी रसोई गैस के किल्लत की बात में सच्चाई दिखती है। एक होटल वाले ने बताया कि जिसे तैसे धंधा बचा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि जो कमर्शियल सिलेंडर 1900 का मिलता था, उसे 3500 में हासिल किया वो भी बहुत मुश्किल से। वहीं सिक्के जा दूसरा पहलू ये है कि सरकार के नियंत्रण वाले विभागों में गैस नियमित रूप से उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है। जेल, अस्पताल व स्कूलों में कोई दिक्कत नहीं:सदर अस्पताल, पुलिस लाइन और फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में जीविका दीदियों की रसोई चलती है। लेकिन गैस की कोई दिक्कत नहीं है। जीविका के डीपीएम नवीन कुमार बताते हैं कि डीएम के निर्देश पर दीदी की रसोई के लिए गैस की नियमित आपूर्ति हो रही है। एमडीएम डीपीओ रोहित कुमार चौरसिया भी कहते हैं कि स्कूलों में बच्चों के भोजन के लिए रसोई गैस की दिक्कत नहीं हो रही। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की एपीओ श्वेता ने भी बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति हो रही है। ऐसी भी बात मंडल कारा के अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने भी कहा कि बंदियों के भोजन के लिए रसोई गैस की दिक्कत नहीं हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।