एक सप्ताह बाद आई गाड़ी, रसोई गैस लेने उमड़े उपभोक्ता

Mar 16, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

पलासी के एसपीएचपी गैस एजेंसी हसनपुर में गैस की कमी के कारण उपभोक्ताओं में मारामारी मची। गैस की गाड़ी के आने की सूचना पर लोग लंबी कतारों में खड़े हो गए। पिछले पांच दिनों से गैस का अभाव था। एक सप्ताह बाद एक गाड़ी आई, जो 38 हजार उपभोक्ताओं के लिए अपर्याप्त है।

एक सप्ताह बाद आई गाड़ी, रसोई गैस लेने उमड़े उपभोक्ता

पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के एसपीएचपी गैस एजेंसी हसनपुर में गैस को लेकर लोगो में मारामारी देखी गयी। रविवार को गैस की गाड़ी आने की सूचना पर गैस उपभोक्तााओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी लंबी कतार में उपभोक्ता लगने लगे। गैस की कतार इतनी लंबी थी कि लोगो को खेतों में जाकर लाइन लगाना पड़ा। गैस उपभोक्ता मोहम्मद नौसर, अमन चौधरी, मोहम्मद अली, अनिल कुमार, राजबुल खान आदि ने बताया कि विगत पांच दिनों से वे लोग गैस के परेशान थे। गाड़ी नही आने से हमलोगों को गैस की आपूर्ति नही हो पा रही थी। रविवार को गैस की गाड़ी आने से उनलोगों ने राहत की सांस ली है।

डेटा ऑपरेटर सुजीत कुमार व अजित कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के बाद गैस की एक गाड़ी आयी है। जिस को लेकर उपभोक्ताओं में मारामारी चल रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उपभोक्ताओं के बीच गैस का वितरण किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि 38 हजार से अधिक गैस उपभोक्ता के लिये महज एक गाड़ी गैस आपूर्ति की गई हैं। वह भी करीब एक सप्ताह बाद,जो नाकाफी हैं। उनलोगों ने बताया कि उनके एजेंसी को प्रति दिन दो गाड़ी गैस की जरूरत पड़ती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।