
25 वर्षीया युवती के साथ गैंगरेप, दो आरोपी युवक गिरफ्तार
भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेबीसी नहर के पश्चिमी किनारे स्थित
भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेबीसी नहर के पश्चिमी किनारे स्थित बांसबाड़ी में बुधवार शाम 25 वर्षीया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब युवती अपने घर से कदमाहा स्थित अपनी बहन के यहां जाने के लिए निकली थी। बताया गया कि रास्ते में वीरनगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के रहने वाले दो युवक मो. नौशाद (25) पिता मो. हमिद और मो. इंजार (25) पिता टुनटुन ने कथित रूप से जबरन युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार दोनों आरोपियों ने उसे पहले जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और फिर जेबीसी नहर के पश्चिमी किनारे स्थित बांसबाड़ी में ले गया।

फिर वहां इन दोनो युवकों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान युवती के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी, इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पीड़िता को भी थाना लाया गया। अनुसंधानकर्ता व पुलिस पदाधिकारी रंजना गुप्ता ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अररिया भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों है। स्थानीय लोगों ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। बोले एसडीपीओ: फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने बताया कि भरगामा में रेप मामले में दो युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगरेप का मामला संदिग्ध है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


