Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFree Medical Camp Organized by SSB in Araria for Local Health
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

संक्षेप:

अररिया में 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप के निर्देशन में दहगामा में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 92 मरीजों की जांच की गई और आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। डॉ. मनोज जाट ने स्वास्थ्य सावधानियों और संतुलित खान-पान पर जानकारी दी।

Jan 09, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया। एक संवाददाता 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी सैदाबाद के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक पंचायत भवन दहगामा में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसएसबी के सहायक कमांडेंट चिकित्सा डॉ. मनोज जाट द्वारा स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस चिकित्सा शिविर में कुल 92 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 37 पुरुष, 47 महिलाएं एवं 08 बच्चे शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. मनोज जाट ने बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों, संतुलित खान-पान और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही उन्होंने श्री अन्न (मोटे अनाज) के सेवन के लाभ, नशे से होने वाले दुष्प्रभावों तथा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व पर ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर फल एवं सब्जियों के उत्पादन के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे उन्हें तथा सीमा पर तैनात जवानों को ताजे फल-सब्जियां उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अंकित जांगड़ा, आरक्षी वरुण सिंह सहित अन्य एसएसबी कार्मिक उपस्थित रहे। बता दें कि एसएसबी द्वारा सीमावर्ती गांवों में समय-समय पर इस तरह के सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका सीधा लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिलता है।