Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFree Blood Testing Camp Organized by Terapanth Community in Farbisganj
रक्त जांच होने से लोगों को होने वाली बीमारियों का चलता है पता: सभाध्यक्ष

रक्त जांच होने से लोगों को होने वाली बीमारियों का चलता है पता: सभाध्यक्ष

संक्षेप:

फारबिसगंज में तेरापंथ समाज द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। लगभग 150 लोगों की रक्त जांच की गई, जिसमें डॉ. मनीष कुमार दास और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शिविर से लोगों को बीमारियों का पता लगाने में मदद मिली। भविष्य में और शिविर आयोजित करने की योजना है।

Jan 11, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय तेरापंथ भवन में शनिवार को तेरापंथ समाज के द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया रखा। जिसमें करीबन 150 लोगों के रक्त की जांच की गई। इस एक दिवसीय ब्लड टेस्ट कैंप के आयोजन में शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित फोर्ब्स डायग्नोस्टिक लेब से डॉ. मनीष कुमार दास ने अपनी टीम के साथ अहम भूमिका निभाते हुए सभी के ब्लड सैंपल लिए। डॉ.मनीष कुमार ने इस तरह के कैम्प से समाज में सेवा करने का मौका बताते हुए आयोजक को साधुवाद दिया। साथ ही आगे भी ऐसे कैम्प आयोजन को लेकर अपनी रुचि जताई।

इस मौके पर सभाध्यक्ष महेंद्र बैद ने जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के ब्लड कैंप के आयोजन से लोगों में हो रही बीमारियों का आसानी से पता चल सकता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि व्यक्ति के अंदर बीमारियां पनप रही है, लेकिन उसे इसका अंदाजा नहीं होता है। इस तरह के ब्लड टेस्ट कैंप के द्वारा खून जांच के द्वारा तरह-तरह की बीमारियों का पता आसानी से लगाया जा सकता है। सभा मंत्री मनोज भंसाली ने कहा कि तेरापंथ समाज हमेशा से ही इन सब कार्यों में सभी से एक कदम आगे रखता है। भविष्य में भी इसी तरह के और भी शिविर तेरापंथ समाज के द्वारा लगाए जाएंगे। कैंप के कुशल संचालन में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष आशीष गोलछा,मंत्री पंकज नाहटा,पीयूष डागा,हर्ष मालू,देवम डागा,ऋषभ सिंघी के अलावे सभा से बछराज राखेचा,भास्कर मेहनोत,दीपक समदरिया,निर्मल मराठी,अनूप बोथरा,शांतिलाल चंडालिया, सरिता सेठिया,सारिका बैद, सबिता मेहनोत,अनीता बैद, विनीता बछावत, नीलिमा जैन आदि का विशेष उपस्थिति रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;