जमींदार के साइन के बिना ही उनकी जमीन की हो गयी रजिस्ट्री
रानीगंज के खरहट पंचायत के निवासी संजय मंडल की जमीन का रजिस्ट्री फर्जी साइन करके किसी और के नाम कर दी गई। संजय मंडल ने थाने और अंचल कार्यालय में शिकायत की। जांच के बाद रजिस्ट्री कार्यालय से रिपोर्ट मंगवाने का निर्णय लिया गया है। सही कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के खरहट पंचायत निवासी संजय मंडल की जमीन का बिना जमींदार यानी संजय मंडल के साइन किये ही न सिर्फ उनकी जमीन का रजिस्ट्री जोकीहाट के एक व्यक्ति के नाम पर हो गयी। आरोप है कि उस जमीन का रजिस्ट्री के बाद अंचल कर्मचारी के बिना स्थल जांच किये ही केबाला के आधार पर जोकीहाट के एक व्यक्ति को कब्जा दिखाते हुए इस जमीन का मोटेशन तक कर दिया गया। जबकि सही व वास्तविक मोटेशन के लिए सैकड़ो लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है। अब उक्त जमीन को लेकर जब संजय मंडल ने रानीगंज थाना औऱ रानीगंज अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की तब जाकर अंचल कर्मियों की नींद खुली और अब इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी के द्वारा पत्र प्रेषित कर रजिस्ट्री कार्यालय से रिपोर्ट मंगवाया जायेगा।
सीओ अमृत राज ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय से रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि गलती करने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी। क्या है पूरा मामला। रानीगंज के खरहट पंचायत के निवासी संजय मंडल की जमीन का किसी दूसरे व्यक्ति ने संजय मंडल का फर्जी साइन कर जोकीहाट के एक व्यक्ति को बेच दिया। यही नहीं फर्जी केबला पर ही राजस्व कर्मी रेणु चौरसिया ने संजय मंडल की जमीन पर अमित भगत का दखल कब्जा दिखाते हुए उक्त जमीन का दाखिल खारिज भी कर दिया। संजय मंडल को इस बात का पता तब चला जब वे अपनी जमीन का रसीद कटवाने अंचल कार्यालय पहुंचे। संजय मंडल को अपनी ही जमीन दूसरे के नाम पर जमाबंदी दिखी। जब हैरान परेशान संजय मंडल ने कागजातों की खोजबीन किया तो उनकी जमीन दूसरे के नाम पर दिखी। जबकि उक्त जमीन पर कब्जा संजय मंडल का ही है। संजय मंडल ने बताया कि हमारा फर्जी साइन कर जमीन को बेच दिया गया। इस मामले को लेकर करीब पीड़ित संजय मंडल ने करीब एक सप्ताह पहले ही रानीगंज थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन अबतक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर बिना स्थल जांच किये राजस्व कर्मचारी ने अपनी रिपोर्ट में जमीन पर अमित भगत का कब्जा आखिर कैसे दिखाया। हालांकि पूछे जाने पर अंचलाधिकारी अमृत राज ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय से इसका विवरण मंगाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। वहीं मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। एसआई से जांच रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



