Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFour-Day Religious Ceremony Concludes at Bajrangbali Temple in Jokihaat
भजन कीर्तन करने व सुनने से ईश्वर सभी बाधाओं से करते हैं मुक्त

भजन कीर्तन करने व सुनने से ईश्वर सभी बाधाओं से करते हैं मुक्त

संक्षेप:

जोकीहट प्रखंड के जहानपुर गांव के निकट बजरंबली मंदिर में देवोत्थान एकादशी के अवसर पर चार दिवसीय धार्मिक समारोह का समापन हुआ। विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने 48 घंटे तक भजन कीर्तन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया।

Nov 04, 2025 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

जोकीहट प्रखंड के जहानपुर गांव के निकट बजरंबली मंदिर में हुआ आयोजन जोकीहाट, एक संवाददाता जोकीहट प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय जहानपुर गांव के निकट स्थित बजरंबली मंदिर में देवोत्थान एकादशी के दिन से चल रहे चार दिवसीय धार्मिक समारोह का मंगलवार की संध्या समापन हो गया। कुर्साकांटा व सिकटी प्रखंड के बखरी, बेलवाड़ी कोल्हुवा, घरूवारी, कोचाधामन के अंधासुर व स्थानीय जहानपुर कीर्तन मंडलियों ने हरे राम हरे कृष्ण के 48 घंटे तक लगातार कीर्तन भजन के संचालन में अहम भूमिका निभाई। भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाजसेवी भूदेव झा ने बताया कि हर वर्ष बजरंगबली मंदिर में देवोत्थान एकादशी के अवसर पर रामचरितमानस पाठ के बाद 48 घंटे का महाअष्टयाम का आयोजन समस्त ग्रामीणों की मदद से किया जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस वर्ष भी पूरी निष्ठा के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाअष्टयाम के आयोजन में जहानपुर कीर्तन मंडली के अतिरिक्त आधा दर्जन कीर्तन मंडलियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर जहानपुर के अलावा साहपुर, बैरगाछी, खुट्टी, बढ़ौली, मनपुरा, सतघरा, हरदार, रानी, बहारबाड़ी, बनकोरा सहित आसपास गांव के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर हरे राम हरे कृष्ण भक्ति संगीत का आनंद लिया साथ ही बाबा बजरंगबली की पूजा अर्चना की। पंडित विजय कृष्ण ठाकुर ने बताया कि हरे राम हरे कृष्ण के भजन कीर्तन करने व सुनने से ईश्वर सभी बाधाओं से मुक्त करते हैं। कार्यक्रम के संचालन में स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भंडारा चलता रहा। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का भी वितरण हुआ। दूर दूर से आये कीर्तन मंडली के सदस्यों को भी मंदिर समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया। इस धार्मिक समारोह को लेकर वातावरण भक्तिमय बना रहा।