पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से अररिया जिले में शोक की लहर
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से अररिया जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। 16 अक्टूबर 2010 को नरपतगंज में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी सभा को लाखों लोगों ने सुना था। उनके निधन की खबर से उनके परिवार और...

विस चुनाव में पार्टी प्रचार के लिए 16 अक्टूबर 2010 को नरपतगंज आए थे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन को देखने व सुनने के लिए उमड़ा था सैलाब, अब भी यादें हैं ताजी
फारबिसगंज, निज संवाददाता।
गुरूवार की देर शाम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही अररिया जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी के कार्यकर्ता सदमे में आ गये। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी भारतेन्दु यादव उर्फ खोखा बाबू के पक्ष में 16 अक्टूबर 2010 को प्रचार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नरपतगंज पहुंचे थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया था। लाखों की भीड़ नरपतगंज में जुटी थी और डॉ मनमोहन सिंह को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। यही वजह है कि गुरुवार की देर रात जैसे ही डॉक्टर मनमोहन सिंह के मौत की खबर मिली लोगों में मायूसी छा गई। तब के प्रत्याशी रहे स्व भारतेंदु यादव के पुत्र जो अब राजद के अररिया जिला अध्यक्ष है मनीष यादव एवं उनके छोटे पुत्र निखिल यादव ने इस मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिवार की यादें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के साथ जुड़ी हुई है। यही वजह है कि उनके मौत की खबर से उनका पूरा परिवार सदमे में है। इधर डॉक्टर मनमोहन के मौत की खबर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन खान, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम रजा, जिला अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, कांग्रेसी नेता मुमताज सलाम, संजीव शेखर, अंबरीश राहुल, अनिल सिंहा, शंकर प्रसाद शाह सहित कई नेताओं ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह के मौत से वे लोग आहत हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।