ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियासिकटी के मांझी टोला में घुसा बाढ़ का पानी

सिकटी के मांझी टोला में घुसा बाढ़ का पानी

बकरा व अन्य नदी में उफान आने से सिकटी प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी बीच प्रखंड के पड़रिया पंचायत के वार्ड चार अंतर्गत मांझी टोला कचना गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है...

सिकटी के मांझी टोला में घुसा बाढ़ का पानी
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 27 Jun 2020 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बकरा व अन्य नदी में उफान आने से सिकटी प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी बीच प्रखंड के पड़रिया पंचायत के वार्ड चार अंतर्गत मांझी टोला कचना गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे दर्जनों परिवारों के घर आंगन में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी बढ़ने का रफ्तार जारी है। ऐसे में लोगों को घरबार छोड़कर ऊंचे स्थानों में जाना होगा। लोगों के लिए पीने का पानी सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसके अलावे घर भी गिरने का डर लोगों को सता रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें