अररिया जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर कृषि विभाग का जोर

अररिया जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर कृषि विभाग का जोर

संक्षेप:

कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू प्रशिक्षण में

Sep 11, 2025 03:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू प्रशिक्षण में जिले की 16 कृषि सखियां हुई शामिल, ले रही हैं तकनीकि जानकारी महिला कृषकों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीज उपचार, मल्चिंग, मिश्रित खेती की मिल रही जानकारी अररिया, निज प्रतिनिधि जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रशिक्षण जारी है। इसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ विनोद कुमार समेत महिला कृषक कर चुके हैं। इधर जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक मुक्त खेती के साथ, पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ कृषि पद्धतियों से अवगत कराना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राकृतिक खेती आज के समय की महत्ती आवश्यकता है। इससे न केवल खेती की लागत में कमी आती है, बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। कृषि सखियां इस ज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। केंद्र के प्रधान डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आमदनी में वृद्धि के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। यह प्रशिक्षण इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। प्रशिक्षण में जिले की 16 कृषि सखियां भाग ले रही है। प्रशिक्षण के दौरान महिला कृषकों को प्राकृतिक खेती की विविध तकनीक जैसे जीवामृत, घनजीवामृत, बीज उपचार, मल्चिंग, मिश्रित खेती एवं पोषण वाटिका के निर्माण की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार, डॉ. राम नरेश, सुमन कुमारी, हरबर्द्धन ठाकुर आदि मौजूद रहे।