Araria News: अग्निशमन विभाग ने विद्यालय में किया मॉक ड्रिल

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: रानीगंज में मंगलवार को अग्निशमन विभाग ने रामानुग्रह उच्च विद्यालय में शिक्षक और स्कूली बच्चों के बीच आगलगी से बचाव के लिए मॉक ड्रील आयोजित किया। इसमें गैस, बिजली और घरेलू आग से निपटने की जानकारी दी गई। छात्रों को धुंआ होने पर सुरक्षित निकलने के तरीकों के बारे में भी बताया गया।

Araria News: अग्निशमन विभाग ने विद्यालय में किया मॉक ड्रिल

Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। मंगलवार को अग्निशमन विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के रामानुग्रह उच्च विद्यालय हांसा में शिक्षक व स्कूली बच्चों के बीच आगलगी से बचाव को लेकर मॉक ड्रील किया गया। जिसमे गैस की आग, बिजली की आग, घरेलू आग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। आग लगने के बाद अधिक धुंआ होने पर बाहर सुरक्षित निकलने की भी जानकारी दी गयी। इस दौरान अगलगी से बचाव को लेकर पोस्टर वितरण किया गया। आग लगने पर दूरभाष संख्या 3485806101 व 112 पर कॉल करने सहित अन्य जानकारी दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम में अग्निक चालक गौरव कुमार, प्रदीप कुमार ,धर्मेन्द्र कुमार सहित स्कूली बच्चे व शिक्षक मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: अग्निशमन विभाग ने विद्यालय में किया मॉक ड्रिल