आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
जोकीहाट के बगडहरा पंचायत में शनिवार आधी रात आग लगने से चार गैर-आवासीय घर जलकर राख हो गए। लगभग दो लाख का सामान नष्ट हुआ। पुलिस और दमकल की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे रिहायशी घर सुरक्षित रहे। घटना ने गांव में दहशत फैला दी थी।

जोकीहाट, (एस)। जोकीहाअ प्रखंड के बगडहरा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में शनिवार की आधी रात आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस अगलगी में चार गैर-आवासीय घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में कुल मिलाकर दो लाख की सामान नष्ट होने की अनुमान है। हालांकि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के संबंध में बताया गया कि मध्य रात्रि को अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि आसपास के घरों पर खतरा मंडराने लगा और पूरे गांव में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की और महज सात मिनट के भीतर दमकल की गाड़ी को मौके पर रवाना कर दिया। अग्निशमन दल, पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों के साझा प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते दमकल पहुंचने के कारण आग रिहायशी घरों तक नहीं पहुंच सकी। अग्निपीड़ितों पूर्व मुखिया नसीम उद्दीन, वसीम, नईम व जाहिद शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


