रेणु पुस्तकालय, सुल्तान पोखर और श्मशान घाट के जीर्णोद्धार की मुहिम तेज

Mar 09, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज में जन्मे फिल्म निर्माता ललित सरावगी जैन ने शहर की पुरानी धरोहरों को बचाने के लिए एक मुहिम शुरू की है। हाल ही में वे अपने पुराने विद्यालय के शताब्दी महोत्सव में शामिल होने आए थे और इस दौरान उन्होंने 25 शॉर्ट फिल्में बनाई। उनकी कोशिशों से अब शहर के लोग धरोहरों के संरक्षण के लिए जागरूक हो रहे हैं।

रेणु पुस्तकालय, सुल्तान पोखर और श्मशान घाट के जीर्णोद्धार की मुहिम तेज

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में जन्मे फिल्म निर्माता ललित सरावगी जैन इन दिनों शहर की पुरानी धरोहरों को बचाने की मुहिम को लेकर चर्चा में हैं। करीब पांच दशक तक फारबिसगंज में रहने के बाद कुछ परिस्थितियों के कारण उन्हें कोलकाता में बसना पड़ा था और तब उन्होंने यह निर्णय भी लिया था कि वे दोबारा यहां नहीं आएंगे। आज उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'वाह ज़िन्दगी' देश-विदेश में पहचान बना चुकी है। अब तक वे 25सो से अधिक शॉर्ट फिल्में बना चुके हैं और 5 विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर उनके करीब एक करोड़ फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में 17 और 18 जनवरी को अपने पुराने विद्यालय ली अकादमी स्कूल के शताब्दी महोत्सव में शामिल होने के लिए वे लगभग 18 साल बाद फारबिसगंज पहुंचे। इस अवसर पर वे अपने साथ 8 सदस्यीय शूटिंग टीम भी लाए थे। दो दिनों के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वेच्छा से करीब 25 शॉर्ट फिल्में तैयार कीं। इसके अलावा लायंस नेत्रालय अस्पताल पर भी एआई तकनीक से एक विशेष फिल्म बनाई। शहर प्रवास के दौरान उन्होंने रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय, सुल्तान पोखर और श्मशान घाट की जर्जर स्थिति को देखा। इन ऐतिहासिक स्थलों की हालत देखकर उन्होंने इनके पुनरुद्धार के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया और अब वे अपनी फिल्मों के माध्यम से इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। ललित सरावगी जैन का कहना है कि उनकी सफलता में फारबिसगंज की मिट्टी का बड़ा योगदान है और यदि उनके प्रयास से शहर की इन धरोहरों का संरक्षण हो सके तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी। ली अकादमी स्कूल के शताब्दी समारोह को यादगार बनाने में उनकी कंपनी 'वाह ज़िन्दगी' की भूमिका को देखते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर अब शहर के कई लोग धरोहरों के संरक्षण की इस मुहिम से जुड़ने लगे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।