ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाफेनी तूफान का दिखा असर, दिनभर छाये रहे बादल

फेनी तूफान का दिखा असर, दिनभर छाये रहे बादल

चक्रवाती तूफान फेनी का असर अररिया में भी दिखने लगा है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और मौसम सुहाना रहा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत...

फेनी तूफान का दिखा असर, दिनभर छाये रहे बादल
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 04 May 2019 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रवाती तूफान फेनी का असर अररिया में भी दिखने लगा है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और मौसम सुहाना रहा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

कार्यालय, चाय नास्ते की दुकानों पर फेनी चक्रवाती तूफान की चर्चा होती रही। लोग टीवी, मोबाइल से तूफान की जानकारी लेने की प्रयास में जुटे थे। लोगों को भय सता रहा है कि कहीं यहां भी चक्रवाती तूफान फेनी का कहर तो नहीं बरपेगा? इसको लेकर लोग चिंतित हैं। हांलाकि अबतक जिला प्रशासन ने चक्रवाती तुफान को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। परंतु मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों में खौफ व्याप्त है।

लोग बरत रहें सतर्कता: दिन भर सूर्य बादलों से घीरे रहने के कारण मौसम सुहाना था। परंतु शाम होते अंधेरा छाने लगा और हल्कि बारशि शुरू हो गई। किसान सुबह से ही खुले में रखे आनाज को सुरक्षित करने में जुटे थे। चक्रवाती तूफान को लेकर लोग एक दूसरे को सावधान रहने की नसीहतें दी। लोगों का कहना था कि चक्रवाती तूफान को लेकर बंगाल, झारखंड, उड़ीसा को दो मई से पांच मई तक के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बंगाल से नजदीक रहने के कारण इसका प्रभाव यहां पड़ सकता है।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री: एक्यू वेदर के अनुसार शक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेसिल्यस रहा। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चली। देर शाम या रात में एक बौछार या एक बार तूफान आने की संभावना है। शनिवार को भी बारिश हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें