Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFCA Juniors Triumph Over Jayesh Cricket Academy Red by 232 Runs in District Cricket League U-16
जयेश क्रिकेट एकेडमी  को 232 रनों हराकर एफसीए जूनियर्स की धमाकेदार जीत

जयेश क्रिकेट एकेडमी को 232 रनों हराकर एफसीए जूनियर्स की धमाकेदार जीत

संक्षेप:

अररिया। एक संवाददाता नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया के क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले

Dec 03, 2025 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया। एक संवाददाता नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया के क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए जिला क्रिकेट लीग अंडर-16 कांसम ट्राफी के दूसरे मैच में एफसीए जूनियर्स ने जयेश क्रिकेट एकेडमी रेड को 232 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एफसीए जूनियर्स ने निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट पर 297 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से रौनक कुमार ने 50 गेंदों पर 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली। किशन आर्यन ने 37 गेंदों पर 54 रन और आयुष राज ने 31 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वही जयेश क्रिकेट एकेडमी रेड की ओर से पवन भगत, जयेश कश्यप और अंशु गुप्ता को एक-एक सफलता मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयेश क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम एफसीए जूनियर्स की तेज़ और सटीक गेंदबाज़ी के आगे टिक नहीं सकी और 17 ओवर में सिर्फ 65 रनों पर ही सिमट गई। और मैच हार गई। टीम की ओर से शानू कुमार स्मेही ने 14, मो. महताब ने 8 और जयेश कश्यप ने 7 रन बनाए। गेंदबाज़ी में एफसीए जूनियर्स के रौनक कुमार ने घातक प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए। नीलाक्ष बिराजी ने 3 और किशन आर्यन ने 1 विकेट लिया। वही बल्लेबाजी में 90 रन और गेंदबाजी कर 5 विकेट लेके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रौनक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में स्कोरर राकेश कुमार रहे, जबकि अंपायर की भूमिका अश्वनी कुमार एवं अनामीशंकर ने निभाई। इस दौरान ओम प्रकाश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद यादव, तनवीर आलम, ध्रुव विराजी, आनंद मोहन उज्ज्वल, सरवन, अमित सेनगुप्ता एवं ग्राउंड्समैन राजेश उपस्थित रहे।