Araria News: बेटी को बेचने की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर पिता से मारपीट
Araria News: जोकीहाट में एक पिता ने अपनी पत्नी और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पत्नी ने बेटी को शादी के बहाने बेचने की कोशिश की। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी ने उसे नुकसान पहुंचाने की साजिश रची और उसे मारपीट का सामना करना पड़ा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Araria News: जोकीहाट(एस)। जोकीहाट थाना में एक पिता ने अपनी पत्नी समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी कराई है। जिसमें में बेटी को शादी कराने के बहाने बाहर भेजकर बेचने की कोशिश करने तथा विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का एक व्यक्ति से कथित अवैध संबंध है। पत्नी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे नुकसान पहुंचाने की साजिश रची और दवा देने के बहाने उसकी आंख में कोई पदार्थ डालकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। यह भी आरोप है कि उसकी करीब 17 वर्षीय बेटी घर पर उसकी देखभाल करती है। पत्नी तथा घर पर आने-जाने वाले कुछ लोगों को बेटी से रोक-टोक करने पर वे नाराज रहने लगे।
पत्नी द्वारा बेटी को भेजने की कोशिश
उसने बेटी की शादी कराने के बहाने उसे किशनगंज भेजा गया, जहां से वह किसी तरह वापस भागकर घर पहुंची। इस घटना के बाद भी आरोपी पक्ष द्वारा उसे और उसकी बेटी को धमकी दी जाती रही। 30 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे पूर्व के विवाद को लेकर पत्नी ने गाली-गलौज और झगड़ा शुरू किया। आरोप है कि इसके बाद अन्य लोगों को बुलाकर लाठी से उसके सिर पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। घायल का इलाज जोकीहाट अस्पताल में कराया गया। इसके बाद उसने जोकीहाट थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि आवेदन के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


