सुपौल: बाइक की ठोकर से साईकिल सवार की घटना स्थल पर ही हो गई मौत

Oct 28, 2025 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

मरौना, एक संवाददाता। मरौना-कमरैल सड़क मे हथियागार और करारही के बीच सोमवार की शाम

सुपौल: बाइक की ठोकर से साईकिल सवार की घटना स्थल पर ही हो गई मौत

मरौना, एक संवाददाता। मरौना-कमरैल सड़क मे हथियागार और करारही के बीच सोमवार की शाम बाइक चालक युवक ने साईकिल सवार को आमने सामने ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक कि मौत घटना स्थल पर ही हो गया। बाइक के पीछे बैठे युवक भी घायल हो गया। और चालक घायल युवक व बाइक को छोड़कर फरार हो गया। घटना को लेकर आस पास की ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस वाहन घटना स्थल पर पंहुचा। और बाइक पर सवार घायल युवक को पुलिस वाहन से सीएचसी मे भर्ती कराया। तब तक सुचना पाकर मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पंहुचे।

मृतक की पहचान कमरैल बीच टोल वार्ड 3 निवासी बहरू चौपाल (60) के रूप मे हुई। मृतक बहरू चौपाल शनिवार को भरदुत्तिया मे बहन के घर गोनवा गोपालपुर गांव गया था. और सोमवार को बहन के घर से लौटकर अपने घर जा रहा था। घर पहुंचने से महज 500 पहले बाइक चालक ने ठोकर मार दिया और घटना स्थल पर ही मौत हो गया। मृतक के दो पुत्र और पांच पुत्रीया है दोनों पुत्र प्रदेश मे मजदूरी करता है वही बाइक पर पीछे बैठे युवक कमरैल गांव के घायल अंकज कुमार का इलाज सीएचसी मे चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;