ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाकिसानों को फसल क्षति का अविलंब मिले मुआवजा

किसानों को फसल क्षति का अविलंब मिले मुआवजा

भरगामा । निज संवाददाता नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण यादव, पूर्व मुखिया...

किसानों को फसल क्षति का अविलंब मिले मुआवजा
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 24 Oct 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भरगामा । निज संवाददाता

नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण यादव, पूर्व मुखिया पूनम कुमारी, बबलू रजक, आप पार्टी नेता असलम बेग, आशीष सिंह सोलंकी, मो. सद्दाम आलम, मुखिया उमेश यादव, सुबोध श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद रानी देवी ने प्रखंड क्षेत्र के भारी वर्षा से प्रभावित इलाके का दौरा करने के पश्चात संयुक्त रूप से बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सर्वाधिक भू-भाग में धान की फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गयी है। इससे किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। वहीं भारी बारिश से इस क्षेत्र मेंसब्जी की भी खेती बर्बाद हो गयी है मगर जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद फसल क्षति सर्वे का कार्य कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा खेतों पर पहुंचकर नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि भरगामा कृषि विभाग द्वारा फसल क्षति का टेबुल सर्वे हो रहा है। नेताओं ने बताया शंकरपुर, जयनगर, रघुनाथपुर, भरगामा, पैकपार, खजुरी, जहद, मानुलहपट्टी, बरमोतरा आदि गांवों में अगेती धान की फसल अब भी पानी में डूबी हुई है। जोरदार बारिश के साथ तेज हवा मेंजिस धान की फसल मेंदाना भर रहा था वह भी जमीन पर गिर गई है। उसके भी खराब होने की ज्यादा संभावना है। इन लोंगों ने बताया कि पानी मेंडूबी धान मेंअंकुर निकल गया है। साथ ही खेतों मेंजलजमाव के चलते अगली गेहूं की खेती भी प्रभावित हुई है। इन लोगों ने बताया भरगामा प्रखंड क्षेत्र धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है। यहां सर्वाधिक भू-भाग में किसान धान की खेती नकदी फसल के रूप मेंकरते हैं। लेकिन असामयिक वर्षा ने किसानों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया है। इनलोगोंने जिला प्रशासन से शीघ्र किसानों के बीच फसल क्षति मुआवजा का वितरण करवाने की मांग की है। इधर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि किसान सलाहकारों द्वारा फसल क्षति का सर्वे करवाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें