फसल पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Mar 02, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

रानीगंज के पासवान टोला में एक किसान किशोर पासवान की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत में पटवन कर रहा था जब वह बिजली के नग्न तार की चपेट में आ गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फसल पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत के पासवान टोला इमली थान के समीप रविवार दोपहर खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से करीब 35 साल के एक किसान की मौत हो गयी। मृतक किशोर पासवान रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 पासवान टोला निवासी बिशुनदेव पासवान का बेटा था। घटना के बाद परिजन के घरों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार रविवार को किसान किशोर पासवान अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में अपना खेत में पटवन कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के नग्न तार की चपेट में आ गया।

इस दौरान करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इस बीच खेत में काम कर रहे स्थानीय लोगों सहित परिजन आनन-फानन में किशोर को इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया जहां जांच के बाद चिकित्सक अरविंद कुमार ने मृत घोषित कर दिया। इधर रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया की सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है। वहीं सीओ अमृत राज ने बताया कि करंट लगने से मौत के बाद बिजली विभाग के द्वारा ही मुआवजे का प्रावधान है। उनकी कोशिश होगी कि पीड़ित परिजनों को इसका मुआवजा मिले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।