Farewell Ceremony for Police Transfer in Patna Honoring Former and New Station House Officers अररिया: ग्रामीणों की मदद से असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर होगी कारवाई, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFarewell Ceremony for Police Transfer in Patna Honoring Former and New Station House Officers

अररिया: ग्रामीणों की मदद से असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर होगी कारवाई

पटेगना में थाने के तबादले के बाद विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व थानेदार प्रेमचंद कुमार को सम्मानित किया गया, जबकि नव पदस्थापित थानेदार रंजीत कुमार का स्वागत किया गया। समारोह में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 9 Sep 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: ग्रामीणों की मदद से असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर होगी कारवाई

पटेगना। एक संवाददाता बीते दिनों थाना पुलिस के तबादले के बाद ताराबाड़ी थाना परिसर में सोमवार देर शाम विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व थानेदार को विदाई व नव पदस्थापित थानेदार को सम्मानित किया गया। मौके पर लोगों ने पूर्व थानेदार प्रेमचंद कुमार को शाल, तौलिया, मोमेंटो, कलम वस्त्र आदि भेंट किया जबकि वर्तमान थानेदार रंजीत कुमार को लोगों ने शॉल व मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्यनारायण झा, जिप सदस्य आकाश राज, मुखिया पप्पू सिंह, पैक्स अध्यक्ष जीवछ मंडल, पूर्व मुखिया शोएब आलम, समाजसेवी नवीन आनंद आदि ने अपनी बातें कही।

वहीं पूर्व थानेदार प्रेमचंद कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग बहुत ही समझदार हैं। यहां के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग पुलिस के कार्यों में हमेशा हाथ बटाने को तत्पर रहते हैं। वहीं नव पदस्थापित थानेदार रंजीत कुमार ने कहा कि यहां के ग्रामीण उन्हें सहयोग प्रदान करे ताकि असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर विधि सम्मत कार्रवाई किया जा सके साथ नशा मुक्ति पर सहयोग करने की अपील की। संचालन नारायण पासवान ने किया। मौके पर उपप्रमुख प्रतिनिधि श्याम पासवान, सरपंच श्यामदेव मंडल, पंसस सूर्यकांत पाठक, कमल नारायण झा, विजय गुप्ता, रामकुमार साह, जयकुमार साह संजय साह, नरेश मिश्र आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।