Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFake Cough Syrup Factory Busted in Araria Kingpin Arrested
एक दिन पहले हो चुका है नकली कफ सिरप बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

एक दिन पहले हो चुका है नकली कफ सिरप बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

संक्षेप:

अररिया में बैरगाछी पुलिस ने नकली कफ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मो हारुण नामक सरगना को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से 22 बोतल नकली कफ सिरप, केमिकल और खाली बोतलें बरामद की गईं। यह अवैध कारोबार पहले भी किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।

Nov 29, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, निज संवाददाता अररिया कोडीन युक्त कफ सिरप का हब बनता जा रहा है। गुरुवार को बैरगाछी पुलिस ने नकली कफ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। मौके से नकली दवा समेत इस कारोबार का सरगना मो हारुण को गिरफ्तार किया है।दरअसल बैरगाछी पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सुर्यापुर वार्ड मो हारुण अपने घर पर ही नकली कफ सिरप बना कर बेचने का काम करता है।सूचना के बाद पुलिस टीम सूर्यापुर पहुंची।पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा,पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा।पकड़ाया युवक मो हारुण था।इसके बाद पुलिस ने हारुण के घर की तलाशी ली।जहां

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

से एक कार्टन में 22 बोतल 100 एमएल की कफ सिरप बरामद की गयी।इसके अलावा जमीन पर रखी 10 सीलबंद 100 एमएल की बोतलें, दो एक-एक लीटर की बोतल में करीब दो लीटर अर्धनिर्मित कप सिरप, 500 एमएल की एक बोतल में लगभग 100 एमएल केमिकल और एक बोरे में 189 खाली कफ सिरप के बोतल बरामद किया। इस मामले को लेकर बैरगाछी थाना के थानेदार नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सूर्यापुर में नकली कफ सीरप बनाने का धंधा चल रहा था। सूचना के बाद छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कफ सिरप और कफ सीरप बनाने में उपयोग किए जाने वाले केमिकल,खाली बोतल रेपर आदि बरामद किया गया है। मो हारुन कफ सिरप बचने के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है। अवैध कारोबार से इकट्ठा की गई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।इस मामले का अनुसंधान जारी है।