
आरा ने कटिहार को और फारबिसगंज में सहरसा को हराया
फारबिसगंज, निज संवाददाता स्थानीय हवाई अड्डा ग्राउंड में सोमवार को खेले गए एएसआर कप
फारबिसगंज, निज संवाददाता स्थानीय हवाई अड्डा ग्राउंड में सोमवार को खेले गए एएसआर कप टी-20 टूर्नामेंट में दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में आरा की टीम ने कटिहार को 7 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में फारबिसगंज ने सहरसा को 8 विकेट से पराजित किया। पहले मुकाबले में आरा के कप्तान मनीष यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कटिहार की टीम कप्तान सोनू कुमार के नेतृत्व में निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। कटिहार की ओर से बिहारी लाल ने 15 गेंदों पर 44 रन और बादल ने 14 गेंदों में 30 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा की टीम ने महज 9.2 ओवर में 145 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। आरा की ओर से उत्कर्ष यादव ने 16 गेंदों पर 53 रन और सौरभ लाला ने 10 गेंदों पर 39 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए उत्कर्ष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मुकाबले में फारबिसगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। सहरसा की टीम कप्तान अनंत मिश्रा के नेतृत्व में 15 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बना सकी। सहरसा की ओर से रेहान गोल्डन ने शानदार 111 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी फारबिसगंज की टीम ने कप्तान रवि बनारस के नेतृत्व में केवल 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 162 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। फारबिसगंज की ओर से रंजीत यादव (46), चंदन (45) और इस्तखार (38) ने अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले लाडला (3 ओवर, 16 रन, 3 विकेट) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के मैच में आयोजन भास्कर सिंह के अलावा अतिथि के तौर पर जसपाल आर्किटेक के निदेशक तेजेंद्र कुमार सिंह एवं समाजसेवी डिंपल चौधरी थे। मैच में अंपायर की भूमिका अमित रंजन, वेद प्रकाश, गोपाल साव और प्रसनजीत ने निभाई, जबकि कमेंट्री राजा, पीएम शेखर, अमित चौबे, मुन्ना मुख्तार ने की। स्कोरर नवनीत कुमार संजय कुमार थे।आयोजन को सफल बनाने में भास्कर सिंह, कुणाल सिंह सहित सज्जन कुमार, कुमार विवेक, रोहित कुमार, मेहताव,अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे । आज चार टीमें आपस में भिड़ेंगे- मंगलवार को टूर्नामेंट के अगले मैच में सुपौल बनाम मुंगेर तथा वैशाली बनाम सीतामढ़ी की टीम के बीच घमासान होगा। सभी टीम वापस में चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं लिहाजा बड़ी संख्या में लोग इस मैच का लुफ्त उठाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




