250 पुलिस अफसर और छह सौ अतिरिक्त जवान संभालेंगे सुरक्षा
अररिया में होली पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। 250 पुलिस अधिकारी और 600 अतिरिक्त जवान जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने शरारती तत्वों पर नजर रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अररिया, निज संवाददाता होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था में जिले के अररिया और फारबिसगंज अनुमंडल के साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में 250 पुलिस अफसर के अलावा 600 अतिरिक्त जवान सुरक्षा की कमान संभालेगे। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस बल के जवान जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील जगहो पर पुलिस अफसर व जवान सुरक्षा व्यवस्था में चौकस रहेगे। इसके अलावा पुलिस के जवान होली के दिन बाइक से गश्ती करेंगे और रंग में भंग डालने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसने का काम करेंगे। प्रमुख मोबाइल नंबर: जिला नियंत्रण कक्ष- 06453-222309 अररिया अनुमंडल नियंत्रण कक्ष- 06453-222070 फारबिसगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष- 06455 -222196 फायर ब्रिगेड-101 अररिया एम्बुलेंस: 102 आपातकालीन नम्बर:112 बिजली (अररिया कंट्रोल रूम): 9264456426 बिजली (फारबिसगंज कंट्रोल रूम): 7763818936 सदर अस्पताल, इमरजेंसी: 8544421145 बोले पुलिस अधीक्षक: त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक हैं।
इन्हें पारस्परिक सम्मान के साथ मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया सेल भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर 24/7 नज़र रखा जा रहा है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में बाइक सवार क्यूआरटी भी लगातार भ्रमणशील रहेगी। होली पर्व पर शांति में खलल डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -जितेन्द्र कुमार, एसपी, अररिया
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


