Hindi NewsBihar NewsAraria NewsEmpowering Women through Livelihood Initiatives in Shanti Village Group Meeting
जीविका के ग्राम संगठन को सुचारू रूप से संचालन पर चर्चा

जीविका के ग्राम संगठन को सुचारू रूप से संचालन पर चर्चा

संक्षेप:

भरगामा। निज संवाददाता प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत अंतर्गत शांति जीविका महिला ग्राम संगठन

Jan 09, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

भरगामा। निज संवाददाता प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत अंतर्गत शांति जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका डॉन की बैठक आयोजित की गई। संगठन के अध्यक्ष नीलम देवी की अध्यक्षता में आहुत की गई इस बैठक में ग्राम संगठन के सुचारू रूप से संचालन पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के दूसरे किसी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए कम बसंती कुमारी ने कहा कि जीविका दीदी पहली किस्त के रूप में मिली दस हजार की राशि का सही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इस राशि का सदुपयोग कर महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर सकती है, जिससे उनकी माली स्थिति मजबूत होगी और परिवार आत्मनिर्भर बनेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं शांति महिला ग्राम संगठन की अध्यक्षता नीलम देवी ने बताया कि सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है। जीविका समूह की दीदी अपनी इच्छा अनुसार रोजगार सृजन कर आत्मनिर्भर बनेगी और परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करेगी। इस दौरान जीविका दीदियों को बताया गया कि जो मुर्गी पालन , बकरी पालन करना चाहती है तथा गरीब जीविका दीदी जो दुकान चलाना चाहती है, वह अपने ग्राम संगठन के माध्यम से सीएम को आवेदन देगी। इसके बाद कम उस आवेदन को सीएलएफ में जमा कराया जाएगा। मौके पर शांति महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष नीलम देवी, सचिव द्रोपती देवी, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, बुक कीपर संजन कुमारी, सीएम बसंती कुमारी, कुमकुम देवी, द्रोपदी देवी, अनीता देवी, शीला देवी, क्रांति देवी, तारा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।