नई चेतना: जीविका दीदियों में लैंगिक भेदभाव दूर करने का प्रयास
अररिया में जीविका संगठन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई चेतना कार्यक्रम चला रहा है। यह कार्यक्रम लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, और आत्म-निर्भरता पर ध्यान केंद्रित करता है। इसमें खेल गतिविधियों और कार्यशालाओं के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जा रही है। यह कार्यक्रम समाज में स्थायी परिवर्तन लाने का उद्देश्य रखता है।

अररिया, वरीय संवाददाता महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जीविका हमेशा काम करती है। इसी उद्देश्य से कई प्रकार की गतिविधियों को ग्रामीण और सुदूर इलाके में लागू करवाती है। इसके अलावा समय-समय पर परियोजना की ओर से ऐसी गतिविधियों को भी करवाया जाता है जिससे उनके अंदर नई चेतना का संचार हो। उनके अंदर लैंगिक भेदभाव कम हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए इन दिनों नई चेतना कार्यक्रम जिले के सभी ग्राम संगठन और सीएलएफ में करवाए जा रहे हैं। ताकि जीविका दीदियों के अंदर भी लैंगिक समानता के लिए उनमें जागरुकता आ सके। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना तथा महिलाओं और पुरुषों दोनों में संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
लिंग-आधारित हिंसा के खिलाफ समुदाय आधारित जागरूकता और सक्रियता को बढ़ावा देना है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्म-निर्भरता और आर्थिक भागीदारी को मजबूत करना है। कार्यक्रम में इसपर विशेष रूप से चर्चा की जाती है। इस अभियान के तहत जिला और प्रखंड स्तर पर कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जहां पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भाग ले रही हैं। इसके तहत जीविका दीदियां विभिन्न प्रकार की खेल-कूद से संबंधित गतिविधियां भी करती हैं। इनमें कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, लूडो, सांप और सीढ़ी का खेल आदि खेल खेलती हैं। जिसमें इन्हें पुरस्कृत भी किया जा रहा है। यह अभियान अररिया जिले के सभी प्रखंडों में जारी है। जिसमें जीविका दीदियां बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लिंग समानता, सामाजिक कुरीतियों का विरोध, महिला सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी जीविका दीदियों का ध्यान केंद्रित किया जाता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि नई चेतना कार्यक्रम समाज में स्थायी परिवर्तन लाने, महिलाओं के सशक्तिकरण करने तथा समावेशी और समान समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


