विद्युत ऊर्जा की चोरी के मामले में 13 के विरुद्ध केस दर्ज
पलासी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला सामने आया है। विद्युत विभाग की छापामारी टीम ने जांच के दौरान इस मामले का खुलासा किया। पलासी के जेई ने 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिनमें सोहन्दर, बढ़ौली और बरहकुम्बा गांव के निवासी शामिल हैं।

पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी कर उपभोग किये जाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा विद्युत विभाग द्वारा बीते गुरुवार को गठित छापामारी टीम के द्वारा जांच के दौरान हुआ। इस मामले में पलासी के जेई राजेश कुमार ने 13 लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजदों में सोहन्दर गांव के किशोर कुमार यादव, जहान लाल यादव, रौशन कुमार यादव, सागर पासवान, प्रदीप पासवान, बढ़ौली गांव के धरमचंद मांझी, गिस्टू मांझी, किशन लाल मांझी, बरहकुम्बा गांव के सघन लाल सरवरिया एवं दीपनगर के कालेश्वर पासवान, जितेन्द्र कुमार यादव व परिमल यादव शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




