Araria News: बिजली चोरी मामले में उपभोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज
हिन्दुस्तान, अररिया
Araria News: फारबिसगंज में बिजली विभाग की टीम ने आनंद मेडिकल हॉल के पास एक उपभोक्ता को चोरी कर बिजली का उपयोग करते पकड़ा। अभियंता चंदन कुमार मांझी ने 27,613 रुपये की ऊर्जा चोरी के मामले में FIR दर्ज कराई है, जो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत है।

Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज रेफरल रोड वार्ड संख्या सात स्थित आनंद मेडिकल हॉल के निकट चोरी कर बिजली का उपयोग करते एक उपभोक्ता को बिजली विभाग की गठित टीम ने पकड़ा। मामले की जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता ग्रामीण चंदन कुमार मांझी ने एक उपभोक्ता के खिलाफ 27 हजार 613 रूपये ऊर्जा चोरी का फारबिसगंज थाना में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया है।


