Araria News: शहरी क्षेत्र तो चकाचक पर ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या
Araria News: अररिया में गांवों में बिजली की स्थिति खराब है, जबकि शहरी क्षेत्रों में ठीक-ठाक बिजली मिल रही है। शिकायतें हैं कि ट्रांसफार्मर खराब और पुराने तारों से लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। विद्युत प्रमंडल के अभियंता का कहना है कि बिजली की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त उपकरण हैं।

Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता अररिया व फारबिसगंज शहर सहित विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में तो ठीक-ठाक बिजली मिल रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी रहती है। उमस भरी गर्मी में इन ग्रामीणों को किस कदर परेशानी होती होगी, इसकी सहज कल्पना की जा सकती है। ग्रामीणों की शिकायत है कि कहीं ट्रांसफार्मर खराब है तो कहीं जर्जर व पुराना बिजली तार से बिजली आपूर्ति हो रही है ऐसे में हमेशा लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है।
बिजली आपूर्ति की स्थिति
इधर अररिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि जिले में बिजली की कोई कमी नहीं है। निर्बाध रूप से आपूर्ति भी हो रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर की कोई कमी नहीं है। ट्रांसफार्मर, तार पोल, इनसुलेटर आदि पर्याप्त हैं। बताया कि इस साल चार जुलाई को अधिकतम 163 मेगावाट बिजली की हुई खपत हुई जबकि जिले में 304 मेगावाट की क्षमता है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पिछले साल एक दिन में अधिकतम 147 मेगावाट बिजली खर्च हुई थी।
केन्द्रीय भंडार में दिक्कत नहीं
विद्युत विभाग के ईई गौरव कुमार ने बताया कि उत्तर बिहार के 21 जिलों में से नौ जिले में केन्द्रीय भंडार हैं। खास बात ये कि इसमें एक अररिया जिला भी शामिल हैं। यहां विद्युत उपकरणों की कमी नहीं है। हमने तो सेक्शन लेवल पर आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति कर दी है ताकि बिजली ामस्या से लोगों को कम परेशानी हो। तुरंत काम हो जाय। हालांकि उन्होंने बताया कि आंधी तूफान के बीच लोकल फ्लैट बिजली कट जाती है। इससे परेशानी होती है। ब्रेक डाउन से विद्युत आपूर्ति में बाधा पहुंचती है। कभी कभी छोटे पक्षी भी विद्युत आपूर्ति में बाधा डालती है । जैसा कि शनिवार को कुसियारगांव के फीडर में हुआ था। मेंटेनेंस के कारण में बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


