डीएम के निर्देश पर निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति
फारबिसगंज में नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। 30 मई को चुनाव कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एसडीओ अभय कुमार तिवारी निर्वाची पदाधिकारी होंगे। प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

फारबिसगंज, निज संवाददाता। नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला पदाधिकारी विनोद दुहन ने आगामी 30 मई को फारबिसगंज नगर परिषद, जोगबनी नगर परिषद तथा नरपतगंज नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन को संपादित कराने हेतु निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी एवं एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए तीनों निकाय क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा चुनाव प्रक्रिया को विधिसम्मत एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। फारबिसगंज नगर परिषद में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीओ अभय कुमार तिवारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में फारबिसगंज के सीओ पंकज कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बसंत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर दंडाधिकारी के रूप में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रियदर्शी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रभात पाठक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी समरू जोहा आफरीन की तैनाती की गई है। पुलिस पदाधिकारी के रूप में अवर निरीक्षक रंजन कुमार एवं सुभाष कुमार को तैनात किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


