
सिकटी सीमावर्ती क्षेत्र का पुलिस पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण
संक्षेप: सिकटी में विधानसभा चुनाव की तैयारी की जांच के लिए पुलिस प्रेक्षक सुरेश कुमार चंदिवे ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं से बातचीत,...
सिकटी। स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रेक्षक सुरेश कुमार चंदिवे ने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ गुरुवार की देर शाम तक सिकटी सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। पर्यवेक्षक के साथ अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार, एसएसबी 52वी वटालियन असिस्टेंट कमाडेंट अंकित जागडा, सिकटी अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार चौधरी, सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार, बरदाहा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसआई उज्जवल सिंह,सुधीर कुमार आदि शामिल थे। पुलिस पर्यवेक्षक सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अब तक की तैयारियों का जानकारियां ली। इस दौरान पुलिस पर्यवेक्षक ने कई जगहों पर मतदाताओं से भी सीधी बातचीत की और जानकारी ली।
पुलिस प्रेक्षक ने थानाध्यक्ष से मतदान केंद्र की दूरी से लेकर मतदाताओं की संख्या की जानकारी प्राप्त की एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की संख्या तथा नेपाल सीमा को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। मतदान के दिन मतदाता व मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका भरपूर ख्याल रखने की बात कही। सुरक्षा की दृष्टिकोण से इलाके के ऐसे आरोपियों व बदमाशों की भी कुंडली बनाने का निर्देश दिया गया, जो इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। साथ हीं सघन वाहन जांच तथा नेपाल से लगने वाली ग्रामीण सड़कों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। जिस मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बल की तैनाती होगी, वैसे मतदान केंद्रों के व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस पर्यवेक्षक आधे दर्जन मतदान केंद्रों का भी स्थल निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




