कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगी वोटों की गिनती

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगी वोटों की गिनती

संक्षेप:

अररिया में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 72 स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात की गई हैं। मतगणना हॉल में प्रवेश के लिए ड्रॉप गेट बनाए गए हैं और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पुलिस की निगरानी में शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Nov 13, 2025 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

मतगणना स्थल और आस पास सुरक्षा के कड़े रहेगें इंतजाम बस स्टैंड नहर पुल के पश्चिम छोर और टेलीफोन एक्सचेंज के समीप बनाया गया है ड्रॉप गेट अररिया,निज संवाददाता विधानसभा चुनाव की शुक्रवार को होने वाली मतगणना को लेकर कुल 72 स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती 14 नवंबर को सुबह आठ बजे से कृषि उत्पादन बाजार समिति, अररिया स्थित वज्रगृह के बगल में बने मतगणना हॉल में प्रारंभ होगी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना को लेकर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिल कुमार व एसपी अंजनी कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है।मार्केटिंग

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यार्ड स्थित बजगृह व मतगणना हॉल जाने के रास्ते, मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार, मतगणना परिसर के आसपास समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रानीगंज बस स्टैंड से पश्चिम नहर पुल के पश्चिमी छोर और कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य द्वार से पश्चिम टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय के सामने ड्रॉप गेट बनाया गया है।इन दोनों बैरियर के बीच सड़कों के दोनों किनारे पर ब्रैकेटिंग किया गया है। दोनों ड्रॉप गेट के भीतर कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य द्वार के निकट अधिकृत वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अररिया बस स्टैंड से रानीगंज की ओर जाने के लिए वाहन एनएच 27 के महादेव चौक होते हुए जयप्रकाश नगर मुसहरी मार्ग होते हुए जाएंगे और उसी प्रकार रानीगंज से आने वाले वाहनों को जयप्रकाश नगर मुसहरी मार्ग होते हुए महादेव चौक होते हुए अररिया बाजार में प्रवेश करेंगे।यहां प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी और बल वाहनों चालकों को उक्त मार्ग से जाने के लिए दिशा बताएंगे। बस स्टैंड से बाजार समिति जाने वाले पथ पर नहर से पश्चिम भाग में एक अस्थाई पुलिस कैंप स्थापित की गई है। यहां मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना स्थल के परिसर में प्रवेश द्वार के अंदर कोई भी पदाधिकारी- कर्मचारी बिना प्रवेश पत्र के अंदर नहीं जाएंगे। इस गेट के अंदर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। मुख्य ड्राप गेट के अंदर मात्र डीएम एवं प्रेक्षक के वाहन के प्रवेश की अनुमति होगी। मतगणना परिसर में आपातकालीन चिकित्सा शिविर की स्थापना की गयी है। चिकित्सा शिविर में एक एंबुलेंस के साथ चिकित्सा पदाधिकारियों का दल, चिकित्सा कर्मी और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहेगी। मार्केटिंग यार्ड स्थित मैदान के पश्चिम दक्षिण कोने में बने हैंगर में मीडिया कोषांग कार्यरत रहेगा। मीडिया को कोषांग के बगल में बने हैंगर के एक भाग में अभ्यार्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठने की व्यवस्था की गई है। वही मतगणना परिसर में अग्निशमन दस्ता की दो टुकड़ियां किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार रहेगी। प्रत्येक मतगणना हॉल में दो-दो एवं ईटीपीबीएस मतगणना हॉल में एक-एक एबीसी ग्रेड का फायर डिस्टिंगविशस सिलेंडर की व्यवस्था की गई है।अशांति फैलाने वाले पर कड़ी निगरानी रखते हुए सभी एवं थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में आसूचनाओं का संकलन कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। मतगणना के दौरान और सामाजिक तत्वों का पूर्व से ही आकलन कर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई,गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगें।वे मतगणना प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक भ्रमणशील रहेंगे और व्यक्तिगत नेतृत्व प्रदान करते हुए किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न नहीं होने देंगे। पार्किंग स्थल का किया गया निर्धारण: बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार के अंदर दाहिनी तरफ खाली जगह पर मतगणना कर्मियों के वाहनों का पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। जबकि जिला स्तरीय पदाधिकारी के वहां मुख्य गेट से आगे दाहिने तरफ मुख मैदान में पार्किंग स्थल बनाया गया है।