Election Code of Conduct Enforced Officials Remove Banners and Posters मधेपुरा: आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर-बैनर हटाए गए, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsElection Code of Conduct Enforced Officials Remove Banners and Posters

मधेपुरा: आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर-बैनर हटाए गए

ग्वालपाड़ा में चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। अधिकारियों ने सरकारी जमीन से बैनर और पोस्टर हटाने की मुहिम शुरू की है। बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में भ्रमण कर सख्त निर्देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 7 Oct 2025 06:24 PM
share Share
Follow Us on
मधेपुरा: आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर-बैनर हटाए गए

ग्वालपाड़ा। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया। आचार संहिता लागू होते ही अधिकारी सरकारी भवनों पर से बैनर-पोस्टर हटाने की मुहिम में जुट गए हैं। मंगलवार को सुबह से ही अधिकारी जगह-जगह घूम कर बैनर-पोस्टर हटा रहे हैं। इस दौरान सरकारी जमीन पर लगाए गए सभी बैनर और पोस्टर को हटाया गया। बीडीओ परमानंद पंडित, सीओ देवकृष्ण कामत और थानाध्यक्ष संतोष कुमार दल-बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते देखे गए। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन और भवनों पर से बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए संबंधित लोगों को सख्त निर्देश दे दिया गया है।

प्रशासन भी इस काम में मुस्तैदी से जुटी हुई है। अगर सार्वजनिक स्थलों से बैनर - पोस्टर नहीं हटाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।