मारपीट में आठ घायल

मारपीट में आठ घायल

संक्षेप:

पलासी प्रखंड के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद के कारण मारपीट की घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में किया गया है और उनकी स्थिति अब खतरे से...

Sep 28, 2025 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

पलासी, (ए.सं) प्रखंड के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में महिला सहित आठ व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में कनखुदिया गांव की देवनी देवी, मदनपुर गांव की रिहाणा खातुन, सोहागपुर गांव की कुलसय, मुन्नी, नाजरीन, धर्मगंज गांव की आशा देवी, जनार्दन मांझी, फूलों देवी शामिल हैं। सभी घायलों का ईलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। इस बात की जानकारी डा. तनवीर आलम ने देते हुए बताया कि उक्त सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।