ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाअररिया के सिकटी में आठ घर जले

अररिया के सिकटी में आठ घर जले

अररिया के सिकटी प्रखंड की मजरख पंचायत वार्ड पांच वहरदार टोला में मंगलवार देर रात अचानक आग लग जाने से तीन परिवारों के आठ घर जल गये। लाखो की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं...

अररिया के सिकटी में आठ घर जले
हिन्दुस्तान टीम,अररियाWed, 14 Nov 2018 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अररिया के सिकटी प्रखंड की मजरख पंचायत वार्ड पांच वहरदार टोला में मंगलवार देर रात अचानक आग लग जाने से तीन परिवारों के आठ घर जल गये। लाखो की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। इस बीच दमकल की गाड़ी भी पहुंची। किसी जान या मवेशी का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना लोगों ने अंचल कार्यालय को दी। अंचल अधिकारी ने मुआयना देने के लिए राजस्व कर्मी को भेजा। आकलन के बाद पीड़ितों को उचित मुआवजा दिए जाने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें