जिले पांच गैस एजेंसियों पर टीम ने की छापेमारी, वितरण व्यवस्था की जांच
अररिया जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गैस एजेंसियों पर छापेमारी की जा रही है और 12,420 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। शिकायतों के निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिससे 529 शिकायतों में से 510 का समाधान किया गया है।

अररिया, वरीय संवाददाता जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों पर जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम द्वारा छापेमारी जारी है। उपलब्धि व वितरण व्यवस्था की जांच की जा रही है। जानकारी ली जा रही है। वर्तमान में जिले में 12,420 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। यह जानकारी जिला प्रशासन के हवाले से जिला एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने दी। बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए मंगलवार को जिले की पोच गैस एजेंसियों पर छापेमारी भी की गई। वहीं उपभोक्ताओं के शिकायतों के निष्पादन के लिए जिला नियंत्रण कक्ष ( दूरभाष संख्या 06453-222309) की स्थापना की गई है, जिसमें 17 मार्च से 12 मई तक कुल 529 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 510 का समाधान कर दिया गया है, जबकि 19 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर वैवाहिक कार्यक्रमों हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


