जिले में रसोई गैस की किल्लत नहीं, 14136 सिलेंडर उपलब्ध
अररिया जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। जिले में 14,136 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। पंचायत भवनों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर बनाकर वितरण किया जा रहा है। 527 शिकायतों में से 509 का समाधान किया गया है।

अररिया, संवाददाता जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में जिले में कुल 14,136 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर गैस का वितरण किया जा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्रों में तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। बताया गया कि सोमवार को तीन गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया।
वहीं उपभोक्ताओं से अब तक कुल 527 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 509 का समाधान कर दिया गया है, जबकि 18 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


