Hindi NewsBihar NewsAraria NewsEconomic Growth and Security Strengthened by Araria-Galgalia Train Launch
अररिया-गलगलिया गाड़ी के एक झलक पाने को बेताब दिखे ग्रामीण

अररिया-गलगलिया गाड़ी के एक झलक पाने को बेताब दिखे ग्रामीण

संक्षेप:

क्षेत्र का आर्थिक विकास बढ़ेगा और सुरक्षा भी होगी मजबूत अररिया-गलगलिया ट्रेन

Sep 16, 2025 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

क्षेत्र का आर्थिक विकास बढ़ेगा और सुरक्षा भी होगी मजबूत अररिया-गलगलिया ट्रेन आर्थिक व सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया-गलगलिया रेलखंड पर सोमवार को पहली बार एक्प्रेस ट्रेन दौड़ी। इस रेल खंड स्थित लक्ष्मीपर स्टेशन को दुलहन की तरह सजाया गया था। स्टेशन के भवनों पर चारों ओर फूल माला से सजाया गया था। ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। क्या बच्चे, क्या बूढ़े क्या महिलाएं और क्या जवान सभी ट्रेन का एक झलक देखने के लिए उत्सुक दिखे। काफी संख्या में लोग इस पेल को अपने अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि इससे पूर्व इस रुट पर माल गाड़ी व ट्रायल ट्रेन का परिचालन लोग देख चुके थे। इसके बावजूद भी ट्रेन को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। रेल के गुजरने के दौरान लोग अपने अपने घर से बाहर निकल कर देखने लगे। पूर्व मुखिया अंजू लता झा, भारतेन्दू झा, प्रयाग झा, आशा कुमारी, सुभद्रा देवी, संझा देवी आदि ने बताया कि काफी दिनों से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जब पहली बार उनकी धरती से ट्रेन गुजरेगी। यह नई रेल लाइन लोगों के जीवन का नया अध्याय खोलेगी। उम्मीद है कि लोगों को यात्राएं करना आसान होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेगा और बच्चे स्कूल, कॉलेज सहित अन्य शहरों को जाने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की जिंदगी में बदलाव आएगा और भारत नेपाल के बीच बेहतर रेल संपर्क बनेगा। यही नहीं इस क्षेत्र का आर्थिक विकास बढ़ेगा और देश की सुरक्षा भी मजबूत होगी। कुल मिलाकर लोगों के लिए इस रेल का परिचालन सामरिक और आर्थिक रुप से वरदान साबित होगा।