Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDrug Inspectors Conduct Raid in Sikti Market No Illegal Drugs Found
ड्रग इंस्पेक्टर और एक्साइज़ इंस्पेक्टर ने दवा दुकान की जांच

ड्रग इंस्पेक्टर और एक्साइज़ इंस्पेक्टर ने दवा दुकान की जांच

संक्षेप:

सोमवार को सिकटी बाजार में ड्रग इंस्पेक्टरों ने दवा दुकानों की जांच की। जांच में कोई नशीली दवाई नहीं पाई गई। सभी दुकानदारों के पास लाइसेंस था, लेकिन बाजार के नजदीक होने के कारण अवैध दवाओं की बिक्री की सूचना मिली थी। जांच नियमित रूप से जारी रहेगी और बिना लाइसेंस के दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

Jan 14, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी प्रखंड क्षेत्र के सिकटी बाजार में सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार गुप्ता के साथ एक्ससाइज इंस्पेक्टर सोने लाल ने संयुक्त रूप से दवाई दुकानों की जांच की। ड्रग्स इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिकटी में दवा दुकान में नशीली टेबलेट व सीरफ बेचा जाता है। सूचना के आधार पर सिकटी में संचालित सभी आठ दवा दुकान की जांच जांच की गई। उन्होंने बताया कि आठ में एक दवा दुकान छह माह पूर्व बंद हो गयी थी। बांकी सभी दवा दुकान की जांच करने पर किसी भी दुकान में नशीली दवाई नहीं पाई गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि सिकटी बाजार अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण बिना लाइसेंस की दवा दुकान चलाया जा रहा है। जिसमें नशीली दवाओं की बिक्री होने की सूचना के आधार पर जांच के दौरान सभी दवा दुकानदार के पास अनुज्ञप्ति पाई गई। बिना अनुमति के एक भी दवा की दुकान नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ दुकानों में नशीली दवा के साथ ड्रग्स भी चोरी छिपे बेची जाती है। सूचना निराधार थी कही से भी कोई अवांछित व प्रतिबंधित दावा नहीं मिली।.उन्होंने बताया कि यह जांच नियमित होती रहेगी इस दौरान अगर बिना लाइसेंस के दवा दुकान चलाते पकड़े जाने पर ऐसे लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उनपर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है। ऐसे लोग जिनको लाइसेंस नही है तत्काल दुकान बंद कर दे अन्यथा दंड के भागीदार होंगे।