Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDrug-Free India Campaign Students Take Pledge Across Jhajha Schools
जमुई: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालयों में ली गई शपथ

जमुई: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालयों में ली गई शपथ

संक्षेप:

झाझा, नगर संवाददाता नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालयों में शपथ ली गई।

Nov 18, 2025 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

झाझा, नगर संवाददाता नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालयों में शपथ ली गई। मंगलवार को अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन ऑफलाइन के माध्यम से सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूरे देश के साथ झाझा के भी स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिनांक-18.11.2025 को अमृतसर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाईन माध्यम से शामिल होने तथा ऑनलाईन/ऑफलाईन माध्यम से सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा यह सूचित किया गया है कि नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन योजना अंतर्गत एनडीएमए अर्थात नशा मुक्त भारत अभियान के 5वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिनांक 18.11.2025 को गुरुनानक देव विश्ववि‌द्यालय, अमृतसर, पंजाब में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस कार्यक्रम का उददेश्य एनएमबीए अभियान की उपलब्धियों की ओर ध्यान आकृष्ट करना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना है। इस कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध शपथ-ग्रहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूल और कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता, रैली जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गई। नशा मुक्त कार्यक्रम हेतु शपथ ग्रहण में बताया गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं जिनका समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए, यह अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाता है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें।