Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDrug-Free India Campaign District Officials and Students Unite for Awareness
मधेपुरा; नशा मुक्त भारत अभियान में युवाओं व छात्रों ने लिया नशा से दूर रहने का संकल्प

मधेपुरा; नशा मुक्त भारत अभियान में युवाओं व छात्रों ने लिया नशा से दूर रहने का संकल्प

संक्षेप:

मधेपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की। सभी ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं से जागरूक रहने की अपील की और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।

Nov 18, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

मधेपुरा। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम का ऑनलाइन माध्यम से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में झल्लू बाबू सभागार में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ- साथ अन्य पदाधिकारी, कर्मी तथा शिवनंदन प्रसाद मंडल 2 उच्च विद्यालय, मधेपुरा; राज बिहारी उच्च विद्यालय, मधेपुरा तथा टीपी कॉलेजिएट उच्च विद्यालय, मधेपुरा के बड़ी संख्या में शिक्षक तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी समेत सभी पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षक एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया। जिला पदाधिकारी ने नशा तथा नशे की प्रवृत्ति से युवाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा न केवल जीवन को बर्बाद करता है बल्कि परिवार, समाज और देश की उन्नति में अवरोध भी उत्पन्न करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से अपील करते हुए कहा कि गलत संगत एवं जिज्ञासा की वजह से अक्सर युवा नशे की शुरुआत कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर लत का रूप ले लेती है। यह जीवन को अंधकार की ओर धकेल देती है और भविष्य को प्रभावित करती है। ऐसे में युवाओं का जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है, और उनका नशा मुक्त रहकर समाज तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देना अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।