Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDr Vironika Agarwal Becomes Bihar Topper in MS Exam Honored with Gold Medal
फारबिसगंज की डॉ.विरोनिका अग्रवाल ने एमएस की परीक्षा में लहराया परचम

फारबिसगंज की डॉ.विरोनिका अग्रवाल ने एमएस की परीक्षा में लहराया परचम

संक्षेप:

फारबिसगंज की डॉ. विरोनिका अग्रवाल ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर परीक्षा में बिहार टॉपर बनकर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर आगामी 23 फरवरी को दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उनके माता-पिता ने उनकी मेधावी प्रतिभा पर गर्व जताया है।

Dec 21, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के छुआपट्टी निवासी स्व.जयनारायण भूपाल एवं स्व.तारा देवी भूपाल की पौत्री एवं कारोबारी आलोक अग्रवाल और कविता अग्रवाल की पुत्री व डीएमसीएच की नेत्र चिकित्सक डॉ. विरोनिका अग्रवाल ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर (एमएस) की परीक्षा में बिहार टॉपर बनकर पूरे राज्य में अपने परिवार सहित फारबिसगंज का नाम रौशन किया है। डॉ. विरोनिका की इस शानदार सफलता पर आगामी 23 फरवरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में बिहार में महामहिम राज्यपाल,शिक्षा मंत्री सहित अन्य आगत अतिथियों के द्वारा डॉ. विरोनिका अग्रवाल को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर डॉ. विरोनिका के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शहरवासियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी,नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,पार्षद मनोज सिंह, सांवरमल अग्रवाल, कमल भूपाल,पंकज अग्रवाल,भाई अमर अग्रवाल,डॉ.अजय कुमार सिंह, राज कुमार अग्रवाल,मोतीलाल शर्मा, अजातशत्रु अग्रवाल, जयकुमार अग्रवाल,सीए दीपक अग्रवाल, निशांत गोयल,हरीश गोयल, अरविंद गोयल,पवन अग्रवाल, अरुण सिंह,पप्पू लड्ढा आदि ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इधर डॉ. विरोनिका की इस सफलता पर उनके माता पिता आलोक अग्रवाल एवं कविता अग्रवाल ने बताया कि विरोनिका बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। वर्तमान में वो दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित है। कहा कि बिहार टॉपर बनने पर उन्हें काफी खुशी हो रही है। बताया कि आगामी 23 फरवरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा। इधर बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी खटोड़ ने भी डॉ. विरोनिका की सफलता पर उनके माता-पिता को बढ़ावा संदेश भेजकर का कहा कि गोल्ड मेडलिस्ट एवं बिहार टॉपर बनकर केवल अपने परिवार,बल्कि संपूर्ण मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित किया है। कहा कि डॉ. विरोनिका की सफलता पर समाज के अनेकों छात्र-छात्राओं के लिए प्ररेणास्त्रोत है ,जो सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम एवं समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।