पुण्यतिथि पर याद किये गए बिहार केसरी डॉ. श्री कृष्णा सिंह
फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत में प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने बताया कि डॉ. सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1887 को हुआ था। उन्होंने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कई शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला,मधुरा में शनिवार को डॉ. श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि डॉ. श्री कृष्णा सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1887 ई. को हुआ था। उन्हें लोग बिहार केसरी और श्री बाबू के नाम से भी संबोधित करते थे। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके थे, उनके मात्र 10 वर्षों के शासनकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला और रासायनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया। उनकी मृत्यु 31 जनवरी 1961 ई. को हुई थी।
हमें उनकी जीवनी व आदर्शो से सीख लेकर विकसित बिहार में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी अदा करनी चाहिए। वहीं प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉ.श्री कृष्णा सिंह आधुनिक भारत के निर्माता थे। शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि उनके मंत्री काल में ही बिहार देश का पहला जमींदारी प्रथा मुक्त राज्य बना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संजीत कुमार निगम ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नमक सत्याग्रह असहयोग आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन में भी श्री कृष्णा बाबू का भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने अपने शासन प्रशासन काल में जात-पात ऊंच-नीच की भेदभाव को मिटाए तथा अपने देख-देख में सभी जाति कोटि के लोगों को मंदिर में प्रवेश करवाया। इस अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शंकर बाबा, रमेश मुर्मू,मंगल मरांडी,सोमलाल मुर्मू ,सामुदायिक पंडित शिबू हेम्ब्रम, पूर्व स्वयंसेवक चार्ल्स किस्कू,सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी साहेब राम किस्कू, सेवानिवृत्त मारवाड़ी मुर्मू,वार्ड सदस्य रामु सोरेन, मुकेश मंडल,शैला हेम्ब्रम, वार्ड पंच बाबू राम हेम्ब्रम,मंजुला देवी,लुखी देवी,आरती देवी, ललिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक गण मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




